संतकबीरनगर

SP संतकबीरनगर के नेतृत्व में जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष / चौकी प्रभारियों द्वारा अपने अपने क्षेत्र में स्थित बैंकों की चेकिंग की गई । चेकिंग के दौरान बैंको में लगे सीसीटीवी, सायरन व आस-पास संदिग्ध व्यक्तियों / वाहनों को चेक किया गया तथा सुरक्षा के प्रति बैंक में मौजूद लोगों को जागरुक किया गया व कोविड 19 के बारे में भी आवश्यक सावधानी बरतने हेतु बताया गया । बैंक में उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को मिशन शक्ति के तहत सुरक्षा एवं आत्मनिर्भता के लिए बनाए गए कानून एवं नियमों के संबन्ध में जानकारी दी गई, साथ ही महिलाओं को 1090, 181, पुलिस कंट्रोल नंबर 112 चाइल्ड हेल्प लाइन- 1098 के बारें में जानकारी दी गई ।
प्रेस नोट जनपद संतकबीरनगर दिनांक 06.01.2021