पीस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रखर वक्ता मास्टर जुबैर अहमद के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर –
मास्टर अब्दुल मतीन
संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी

संत कबीर नगर जिला के बघौली ब्लाक के अंतर्गत ग्राम प्रदेसवा निवासी पीस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रखर वक्ता मास्टर जुबैर अहमद का लखनऊ के पी जी आई अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया।
उक्त बातें जिला पंचायत क्षेत्र 16 के क्षेत्र भ्रमण के दौरन बसपा के युवा नेता एवं शाहजहाँ गर्लस इन्टर कॉलेज के प्रबंधक मास्टर अब्दुल मतीन खान ने बताई।
उन्होने कहा कि मास्टर जुबैर अहमद जुबैदा गर्लस इन्टर कॉलेज उड़सरा वि, खं,बघौली के पूर्व अध्यापक थे और पीस पार्टी के वरिष्ठ नेता के साथ साथ क्षेत्र में अच्छे व्यक्तित्व एवं सरल सोभाव के धनी थे।
श्री मास्टर अब्दुल मतीन खान ने बताया कि मास्टर जुबैर अहमद लगभग एक हफ्ते से दिमाग से संबंधित बीमारी से ग्रेसित थे हालत खराब होते देख परिजन लखनऊ पी जी आई अस्पताल ले गये जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। वह लगभग 45 वर्ष के थे वह अपने पीछे पत्नी और 05 बच्चों को छोड़ गए हैं।