बाराबंकी
थाना जैदपुर पुलिस ने लगभग 30 लाख कीमती 100 ग्राम मारफीन के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी के आदेशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में ड्रग तस्करों के विरुद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में दिनांक 08.08.2019 को प्रभारी निरीक्षक जैदपुर अमरेश सिंह बघेल के कुशल नेतृत्व में थाना जैदपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर चन्दौली नहर पुलिया थाना जैदपुर से रात्रि समय 01.20 बजे 01 अभियुक्त महफूज पुत्र महबूब निवासी टिकराउस्मा थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार कर कब्जे से 100 ग्राम नाजायज मारफीन (कीमत लगभग 30 लाख) बरामद किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना जैदपुर में मु0अ0सं0 267/19 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
महफूज पुत्र महबूब निवासी टिकराउस्मा थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी।
गिरफ्तारी का स्थान व समय
दिनांक 08.08.2019 को रात्रि समय 01.20 बजे चन्दौली नहर पुलिया थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी।
बरामदगी
100 ग्राम नाजायज मारफीन (कीमत लगभग 30 लाख रुपये ।)
पुलिस टीम
1. प्रभारी निरीक्षक जैदपुर अमरेश सिंह बघेल जनपद बाराबंकी।
2.अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक श्री धनन्जय सिंह थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी।
- उ0नि0 वीरेन्द्र बहादुर सिंह थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी।
- का0 पवन सिंह थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी।
- का0 शहनवाज थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी।