इटावा
इटावा पुलिस द्वारा 02 अभियुक्त चोरी की हुयी सोलर प्लेट सहित गिरफ्तार

जनपद में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा आकाश तोमर द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना इकदिल पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए 02 अभियुक्तों को चोरी की हुयी 06 सोलर प्लेट ( अनुमानित कीमत 10,8680 रुपए) सहित गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तारी का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 31.12.2020 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा नव वर्ष की पूर्व संध्या पर संपूर्ण जनपद में विशेष चैंकिग अभियान चलाया जा रहा था। जिसमें समस्त क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र मे चैकिंग कर रहे थे इसी क्रम में थाना इकदिल पुलिस टीम द्वारा सरायजलाल पुल संदिग्ध व्यक्ति/वाहन वस्तु चैकिंग की जा रही थी। तभी मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुयी कि दो व्यक्ति ग्राम बिरारी पुल के पास बकेवर की तरफ से इटावा को जाने वाली रोड नेशनल हाइवे पर खङे है जिनके पास कुछ संदिग्ध वस्तु प्रतीत होती है । जिन्होने करीब 26 – 27 दिन पहले ग्राम मनियामऊ के पास खेत से सोलर प्लेट चोरी की थी । मुखबिर की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम मुखबिर के बताए गए स्थान पर पहुचे तो पुलिस टीम को वहॉ 02 व्यक्ति खडे दिखायी दिए । पुलिस टीम को देखकर अभियुक्तों द्वारा भागने का प्रयास किया तो पुलिस टीम द्वारा आवश्यक बल प्रयोग कर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया । जिनके कब्जे से 02 बोरियॉ प्राप्त हुयी , बौरियो की तलाशी ली गयी तो उनके अन्दर 06 सौलर प्लेट मौजूद मिली जिनके संबंध में पुलिस टीम द्वारा पूछताछ की गयी तो अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि दिनाकं 03.12.2020 को थाना इकदिल क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मनियामऊ में सौलर प्लेट की चोरी की थी जिसके संबंध में थाना इकदिल पर मु0अ0स0 413/20 धारा 379 पंजीकृत किया गया था।
उक्त गिरफ्तारी एवं माल बरामदगी के संबंध में थाना इकदिल पर पंजीकृत अभियोग मु0अ0स0 413/20 धारा 379 भादवि में धारा 411 भादवि की बढोत्तरी की गयी है
गिरफ्तार अभियुक्त –
- अवनीश उर्फ अंशु पुत्र रामकरण निवासी छोटी फूफई थाना इकदिल जनपद इटावा।
- सूरज पुत्र राजकुमार निवासी जगन्नाथपुरा थाना इकदिल जनपद इटावा।
बरामदगी-
- 06 अदद सौलर ऊर्जा प्लेट कीमत करीव 01 लाख रूपय व 8,680 रुपए
पुलिस टीम- 1.पुलिस उपाधीक्षक प्राशिक्षु सौरभ सिंह थाना प्रभारी इकदिल,निरीक्षक मदन गोपाल गुप्ता,उ0नि0 श्री जशवन्त सिंह ,का0दिलीप सिंह ,का0अभिषेक प्रताप