बाईपास चौराहा बरदहिया बाजार खलीलाबाद सहित शारजाह से आये व्यक्ति की हुई कोविड जांच
संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी
24/12/2020 को शारजाह से प्रदीप सिंह पुत्र बंगाली सिंह ग्राम गंगन्ई ब्लाक मेहदावल शारजाह एअरपोर्ट से गोरखपुर आया वहां से निजी साधन द्वारा मेहदावल होते हुए अपने गांव गंगन्ई पहुंचा।

सूचना मिलने पर जिलाधिकारी के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डाक्टर मुबारक अली के नेतृत्व में 26/12/2020 को रात 9 बजे कोविड जाँच की गयी जिसमें वह निगेटिव पाये गये और R T P C R जांच के लिए प्रदीप सिंह का सैंपल PGI लखनऊ भेज दिया गया है।

वहीं जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डाक्टर मुबारक अली के नेतृत्व बाईपास चौराहा खलीलाबाद में 213 लोगों की जाँच की गयी जिसमें कोई भी करोना पाजटिव मरीज नहीं मिला।
आज दिनांक 27/12/2020 को कपड़ा मंडी बरदहिया में भी जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डाक्टर मुबारक अली के नेतृत्व में वैश्विक महामारी करोना की जाँच की गयी।
276 लोगों में कोई भी करोना पाजटिव मरीज नहीं पाया गया।

जाँच टीम में एल टी मनोज श्रीवास्तव, राजिव सी एच ओ अनुपम एवं दिव्या मौर्या भी मौजूद रहे।