संतकबीरनगर/ धनघटा
जितेन्द्र चौधरी
धनघटा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, तीन बैट्री चोर गिरफ्तार
बैट्री चोर के गिरोह का पर्दाफाश/02 अदद बैट्री कब्जे से बरामद
दिनांक 07.8.2019 को मु0अ0सं0 349/19 धारा 379 IPC में वांछित अभियुक्त 1.आशुतोष सिंह उर्फ जानी सिंह पुत्र अरविन्द सिंह सा0 औराडाड़ थाना धनघटा जनपद स0क0नगर 2.विपुल पुत्र हरिलाल विश्वकर्मा सा0 औराडाड़ थाना धनघटा जनपद स0क0नगर 3.साहुल पुत्र राजदेव सा0 औराडाड़ थाना धनघटा जनपद सं0क0नगर को गिरफ्तार कर लिया गया । बताते चलें कि ग्राम औराडाड़ की ग्राम प्रधान श्रीमती कोकिला सिंह ने बीते दिनों कोकिला इण्टर कालेज परिसर औराडाड़ व PHC परिसर से अज्ञात चोरों द्वारा सोलर लाईट की बैट्री चोरी कर लेने के सम्बन्ध में धनघटा थाने पर तहरीर दिया था । जिसके सम्बन्ध में मुकामी थाने द्वारा मु0अ0सं0 349/19 धारा 379 IPC बनाम अज्ञात चोर दर्ज कर विवेचना की जा रही थी । उक्त मुकदमें में प्रभारी थानाध्यक्ष उ0नि0 धर्मेन्द्र तिवारी द्वारा टीम गठित कर हिकमत अमली से लगातार दबिश देते हुए वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तार में आज सफलता हासिल हुई । गिरफ्तार अभियुक्तों को आवश्यक कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय रवाना किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त
- आशुतोष सिंह उर्फ जानी सिंह पुत्र अरविन्द सिंह सा0 औराडाड़ थाना धनघटा जनपद स0क0नगर
- विपुल पुत्र हरिलाल विश्वकर्मा सा0 औराडाड़ थाना धनघटा जनपद स0क0नगर
- साहुल पुत्र राजदेव सा0 औराडाड़ थाना धनघटा जनपद सं0क0नगर
बरामदगी
02 अदद बैट्री
गिरफ्तारी करने वाली टीम
प्रभारी थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार तिवारी मय हमराह उ0नि0 वीरेन्द्र सिंह यादव चौकी प्रभारी जगदीशपुर, HCP सुभाष चन्द्र, HC अशोक राय, HC रामनिवास यादव, HC हनुमान यादव, का0 आदित्य सिंह थाना धनघटा जनपद संत कबीर नगर
