संतकबीरनगर / जितेंद्र चौधरी

आज दिनांक 17.12.2020 को पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर डॉ0 कौस्तुभ द्वारा पुलिस कार्यालय पर शहर के चिकित्सकों के साथ औपचारिक गोष्ठी की गयी सभी से कुशलता जाना गया तथा उनकी समास्यओं के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गई । कोविड़ 19 के दृष्टिगत आने वाले मरीजों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गयी मरीजों के इलाज व स्वास्थ्य के सम्बन्ध में पूछा गया तथा कोविड़ 19 के मरीजों के ईलाज में आने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की गई । इस गोष्टी में शहर के के डॉ अभिनव अग्रवाल, डॉ केसी चौधरी, डॉ विवेक खन्ना, डॉ अशोक चौधरी, डॉ अशरफ अली, डॉ एसआर चौधरी, डॉ वीके गुप्ता, डॉ एसपी श्रीवास्तव, डॉ एके श्रीवास्तव, डॉ अखिलेश चौधरी डॉ एनएन श्रीवास्तव आदि चिकित्सक उपस्थित रहे । पुलिस अधीक्षक द्वारा चिकित्सकों को उनकी सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया ।