संतकबीरनगर / जितेंद्र चौधरी
पुलिस लाइन संतकबीरनगर मे पुलिस की पाठशाला का आयोजन

आज दिनांक 17.12.2020 को पुलिस लाइन संतकबीरनगर मे पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया । जिसमे पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर डा0 कौस्तुभ द्वारा बच्चों को मिशन शक्ति अभियान के तहत हेल्पलाइन नंबरों, आत्मसुरक्षा, चाइलडसेफ्टी, बालअपराधों, यातायात नियमों व पुलिस की कार्यप्रणाली के संबन्ध में जागरूक किया गया । महोदय द्वारा सर्वप्रथम छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के तहत उनकी सुरक्षा के संबन्ध मे वार्ता की गई, व उ0प्र0 पुलिस द्वारा चलायी जा रही सुरक्षा संबन्धित एप / 112 / वुमेन पावर हेल्प लाइन 1090 / यूपी कॉप / 181, य़ूपी-112, चाइल्ड हेल्प लाइन- 1098 के बारें में अवगत कराया गया साथ ही छात्राओं को बताया गया कि यदि कोई भी शख्स सोशल मीडिया या अन्य किसी भी माध्यम से परेशान करता है तो तत्काल उक्त नम्बर डायल कर सूचना दें । महोदय द्वारा छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और शोषण के प्रति आवाज उठाने की सीख दी ।
तत्पश्चात महोदय द्वारा बच्चों को भा0द0वि0 व दं0प्र0सं0 के बारे मे प्रकाश डालते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली के संबंध मे भी बताया गया व बच्चों को विभिन्न शस्त्रों जैसे पिस्टल, रिवाल्वर, कार्बाइन, एके-47, एसएलआर, इंसास राइफल, 303 राइफल, टीयर गन, ग्रेनेड आदि शस्त्रों की हैंडलिंग कर सभी के बारे मे संक्षिप्त प्रकाश डाला गया ।
महोदय द्वारा बच्चों को जागरुक करते हुए बताया गया कि आमतौर पर लोग पुलिस से डरते हैं जबकि पुलिस आपकी मित्र है, हर समय किसी भी समस्या मे पुलिस आपकी मदद करेगी । साथ ही छात्रों से अपील की कि यदि कोई आपके आसपास आपराधिक गतिविधियां हों तो पुलिस को सूचित करें । यातायात नियमों के संबंध मे महोदय द्वारा जागरुक करते हुए बताया गया कि जब भी कार या बाइक से चलें तो यातायात नियमों का पालन करते हुए हेल्मेट या सीटबेल्ट अवश्य लगायें ।
महोदय द्वारा छात्र छात्राओं को खूब लगन से पढ़ने की सलाह दी गई और बताया गया कि इस उम्र मे आप अपना एक लक्ष्य निर्धारित करें तथा उसको हासिल करने के लिए हमेशा प्रयास करते रहें, और खुद को साबित करें ।