संतकबीरनगर


प्रभारी निरीक्षक महिला थाना द्वारा लावारिश हालात मे मिले बच्चे को उसके परिजनों से मिलाया गया
आज दिनांक 06.12.2020 को प्रभारी निरीक्षक महिला थाना डा0 शालिनी सिंह मय हमरहीगण के साथ भ्रमणशील थीं, तभी मेहदावल बाईपास के निकट एक बच्चा उम्र करीब 05 वर्ष लावारिश हालात मे भटकते हुए पाया गया । बच्चे से पूछने पर उसने अपना नाम लक्की पिता का नाम रामकिशोर निवासी सेमरियावां थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर बताया । वह बच्चा अपने मामा के घर ग्राम बरई टोला थाना कोतवाली खलीलाबाद आया था, उसने बताया कि वो अपने परिजनों से बिछड़ गया है । प्रभारी निरीक्षक महिला थाना द्वारा काफी प्रयास कर उसके परिजनों / ननिहाल का पता लगाकर उक्त बच्चे को सकुशल उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया ।