समाजवादी पार्टी मनायेगी बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर का परिनिर्वाण दिवस…..


संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार अखिलेश यादव के निर्देशाअनुसार जिला अध्यक्ष गौहर अली खां के अध्यक्षता में 06/12/2020 दिन रविवार को दिन में 10 बजे जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय पर संविधान निर्माता बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर का परिनिर्वाण दिवस मनाया जायेगा।
इस अवसर पर बाबा साहब के जीवन दर्शन पर चर्चा की जायेगी साथ साथ समाजवादी पार्टी द्वारा सामाजिक न्याय की दिशा में किये गये प्रयासों से लोगों को अवगत कराया जायेगा।
उक्त जानकारी समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव राजमन यादव ने दिया।
इस अवसर पर जिला संगठन के समस्त पदाधिकारी सांसद पूर्व सांसद विधायक पूर्व विधायक पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य पूर्व जिला पंचायत सदस्य समस्त विधान सभाओं के पूर्व प्रत्याशी नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अध्यक्ष समस्त विधान सभा अध्यक्ष ब्लाक प्रमुख पूर्व ब्लाक प्रमुख समस्त फ्रन्टल संगठनों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से समय से पहुंचने की अपील की गयी है।