जिले में लगातार चल रहा है कोविड का चैकिंग अभियान


संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी
जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डाक्टर मुबारक अली के नेतृत्व में दिनांक 28/ 11/ 2020 को शगुन मैरिज हाल में 296 लोगों की कोविड 19 की जांच की गयी जिसमें कोई भी कोविड का मरीज नहीं पाया गया।
वहीं दिनांक 29/11/2020 को बरदहिया बाजार में डाक्टर मुबारक अली द्वारा अपने टीम के साथ 321 लोगों की कोविड की जांच हुई जिसमें कोई भी करोना पाजटिव मरीज नहीं मिला।
बात करने पर डाक्टर मुबारक अली ने बताया कि जिला में वैश्विक महामारी करोना के तहत जांच अभियान और भी तेज कर दिया गया है।
और ज्यादा तर परिणाम निगेटिव आने से जिला में कोविड मरीजों की संख्या तेजी से घट रही है।
आगे उन्होंने कहा कि मगर जनपद वासियों को अभी भी सावधान रहने की जरूरत है।
भीड़ भाड़ वाली जगहों दुकानों बाजारों चौराहों पर शोसल डिस्टेन्सिग का पालन करना होगा मास्क लगना और दो गज की दूरी अभी भी बनाये रखने की सख्त जरूरत है।
उनके साथ सवस्थय विभाग की टीम इस प्रकार है (एल टी) मनोज श्रीवास्तव, आनंद जी मिश्रा, राजिव, एवं हर्ष श्रीवास्तव, (सी एच ओ) अनुपम, दिव्या मौर्या।