संतकबीरनगर
मार्ग दुर्घटना मे मु0आ0 शैलेन्द्र शुक्ला के निधन हो जाने पर दी गयी भावभीनी श्रृद्धांजलि

कल दिनाँक 16.11.2020 को हे0का0 शैलेन्द्र कुमार शुक्ला जो कि थाना बेलहरकला पर नियुक्त थे, मूर्ति विसर्जन मे ड्यूटी से रात्रि मे थाना बेलहरकला वापस आते समय दुर्घटना मे घायल हो जाने के कारण उनकी मृत्यु हो गयी, जिसके क्रम मे आज दिनांक 17.11.2020 को रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित श्रृद्धांजलि कार्यक्रम में नम आंखों से भावभीनी श्रंद्धांजलि दी गयी । इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार, क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद गयादत्त मिश्र, प्रतिसार निरीक्षक श्री पंकज कुमार त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक अपराध बेलहरकला रवीन्द्र कुमार गौतम सहित अन्य अधिकारी / कर्मचारियों द्वारा भावभीनी श्रृद्धांजलि दी गयी । इसके अतिरिक्त हे0का0 शैलेन्द्र कुमार शुक्ला के घर के सदस्यों सहित गाँव के अन्य लोग भी उपस्थित रहे । अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उनके परिजनो को ढ़ाढस बंधाया गया तथा अन्तिम संस्कार हेतु 4000 रुपये नकद, सरकारी गाड़ी व गार्द सहित ससम्मान अन्तिम संस्कार हेतु गृह जनपद रवाना करवाया ।