युवती को बहला-फुसला कर भगा ले जाने के मामले मे वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
संतकबीरनगर
*थाना महुली पुलिस द्वारा* मु0अ0सं0 425/19 धारा 366/506 भादवि मे वांछित अभियुक्त नाम पता रोहित पुत्र सन्तराम निवासी हरपुर टोला बाढ़व थाना मेंहदावल जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया ।
विदित हो कि अभियुक्त वादिनी की पुत्री को बहला फुसला कर अपने साथ भगा ले गया था तथा जाने से मारने की धमकी दी जा रही थी जिसके सम्बन्ध में वादिनी द्वारा दिनांक 26.07.2020 को थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर देकर अभियोग पंजीकृत कराया गया था जिसमे थाना मेंहदावल पुलिस द्वारा आज दिनॉक 15-11-2020 को अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।