संत कबीर नगर में भीषण सड़क हादसा अर्टिका कार ट्रक से टकराई पांच की मौत


संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी
देर रात एन एच 28 खलीलाबाद नवीन सबजी मंडी के पास लखनऊ की तरफ से आ रही अर्टिका कार अनियन्त्रित हो कर दूसरे तरफ के रोड से बस्ती की तरफ जा रही ट्रक से टकरा गयी टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गयी और एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गयी।
सूचना पर पहुंची कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने शवों को कब्जे में ले कर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया।
ज्ञात हो कि अर्टिका कार में सवार चार लोग देवरिया एक व्यक्ति कुशीनगर का है जिसमें दो लोग स्ऊदी अरब से आ रहे थे बाकी तीन लोग लखनऊ एअरपोर्ट पर रिसीव करने गये थे बताया जा रहा है मिर्तकों में दो सगे भाई थे।
गांव के ही संजय सिंह ने बताया कि स्ऊदी से आ रहे अमजद= 24 वर्ष रिसीव करने गये अफजल 18 वर्ष पुत्र गड़ अमरूद्दीन यह दोनों सगे भाई हैं।
रियाज (मुन्नू), पुत्र नत्थू 30 वर्ष आस मुहम्मद पुत्र इस्लाम 40 वर्ष यह चारो लोग करमहा / हरंदा पुर हाटा जिला देवरिया के हैं
जब कि अरमान पुत्र स्ऊद 25 वर्ष कपूर पिपरा कुशी नगर यह भी स्ऊदी से आ रहे थे।
खबर लिखे जाने तक जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में पोस्टमार्टम हो रहा था ।