आज जिला के वृद्धा आश्रम में हुई कोविड 19 की जांच
संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी
आज जिला के खलीलाबाद स्तिथि वृद्धा आश्रम में जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डाक्टर मुबारक अली के नेतृत्व में 46 वृद्ध जनों की जांच की गयी जिसमें सारे लोग निगेटिव पाये गये।
स्वास्थ्य विभाग की अपनी टीम के साथ जांच कर रहे डाक्टर मुबारक अली ने कहा कि हम अपनी और अपनी टीम के जीवन की परवाह किए बगैर प्रति दिन कोविड 19 के जांच अभियान में लगे हैं।
उन्होंने कोविड 19 जैसी विश्वक महामारी का हवाला देते हुए कहा कि हमारे जिला में स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों के दिशा निर्देश पर जिस तरह जांच अभियान चला रहा है।
इससे हम बहुत जल्दी जिला से करोना जैसी विश्वक महामारी को खत्म करने में सफल होंगे।

श्री डाक्टर मुबारक अली ने कहा कि हां आम जन मानस को भीड़ भाड़ वाली जगहों से बच बचा कर रहना होगा और सरकारी गाइड लाइन के अनुसार अपने आपको ढालना पड़ेगा जैसे बार बार हाथ धोना मासक लगाना दो गज की दूरी बनाये रखने से हम जल्दी काबू पाने में सफल होंगे।
टीम में उनके साथ (एल टी) मनोज श्रीवास्तव, आनंद जी मिश्रा, (एल टी) राजिव, हर्ष श्रीवास्तव, (सी एच ओ) अनुपम, दिव्या मौर्या, उपस्थिति रहे!