
इटावा
दिनांक 13.11.2020 को थाना जसवंतनगर पुलिस को एक महिला नीरा देवी पत्नी रामबचन निवासी शेरपुर कला थाना भावरकुल जनपद गाजीपुर उम्र लगभग 42 वर्ष जोकि थाना क्षेत्र के ग्राम भितौरा में घूमती मिली। उक्त महिला लगभग 1 हफ्ते पहले अपने घर से पारिवारिक कारणों से नाराज होकर अपने घर से भाग आई थी जिसे थाना जसवंतनगर पुलिस द्वारा उसके पति रामबचन सिंह को बुलाकर उसको सौंपकर दीपावाली के त्यौहार के उपलक्ष में मिठाई व नगद रुपए देकर उसके घर भेजा गया ।