मौलाना शोयेब नदवी के भाई सेराज अहमद एडवोकेट की शादी के वलीमां में पहुंचे शासनिक प्रशासनिक और राजनैतिक हस्तियां



संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी
ताहिरा हास्पिटल बस्ती के मैनेजिंग डायरेक्टर हृदय रोग विशेषज्ञ डाक्टर सुहैल अहमद भी भाई सेराज अहमद के वलीमां में आये हुए मेहमानों की ख़ातिर दारी में लगे रहे।
जिला के तप्पा उजियार की मानी जानी शख्सित स्कूल अस्पताल एवं ईंट भट्ठा से लेकर अनेकों प्रतिष्ठानों से संबंधित पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मौलाना शोयेब नदवी के भाई सेराज अहमद एडवोकेट के शादी के वलीमां में जिला एवं प्रदेश स्तर की जानी मानी प्रशासनिक एवं राजनैतिक हस्तियों ने शिरकत की।

सेमरियावां स्थित उनके आवास के अहाते में बने शादी के पंडाल में आने वाले मेहमानों के इस्तकबाल एवं स्वागत में मौलाना का पूरा परिवार खड़ा रहा।
मेहमानों के बैठने से लेकर खाने पीने तक के इन्तजाम में लगे उनके परिवार और हित मित्रों ने मेहमानों की भर पूर सेवा एवं खिदमत की।

वलीमां में शामिल होने वालों में खास तौर से मशहूर आलिम मौलाना खालिद रशीद फेरंग महली, सपाके जिला अध्यक्ष गौहर अली खां, सदर विधायक जय चौबे, मेहदावल विधायक राकेश सिंह बघेल, जिला पंचायत अध्यक्ष नीना देवी, अपर जिला अधिकारी संत कबीर नगर, ए एस पी संत कबीर नगर, पूर्व विधान सभा प्रत्याशी खलीलाबाद मशहूर आलम चौधरी, जिला पंचायत सदस्य मुहम्मद अहमद,यूथ आईकॉन विजेता प्रदीप सिंह सिसोदिया, मशहूर वक्ता सैय्यद फिरोज अशरफ, मौलाना मोहसिन मदनी, मौलाना जहीर अनवर इस्लामिया बस्ती,जिला पंचायत सदस्य राजेन्द्र यादव, वरिष्ठ नेता सपा कोमल यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख सेमरियावां महमूद आलम चौधरी, प्रधान आटा कलां अखलाक अहमद, जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डाक्टर मुबारक अली, मौलाना मुबश्शिर नदवी, बरकतुल्लाह नदवी, कारी महबूब, मौलाना मुहसेनीन, मौलाना अहमद जकरिया नदवी, मौलाना फिरोज अहमद नदवी, प्रधान बजहरा इरशाद अहमद, एवं अन्य जानी मानी हस्तियां शामिल हुई!