खलीलाबाद शहर के सभी मोटर साइकिल शो रूमों पर हुई कोविड 19 की जांच

संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी
आज खलीलाबाद शहर के विभिन्न मोटर साइकिल यमहा, बजाज, हीरो, होन्डा,शो रूमों पर जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डाक्टर मुबारक अली के नेतृत्व में 118 लोगो के कोविड 19 की जांच हुई जिसमें 2 करोना पाजटिव मरीज पाये गये।
डाक्टर मुबारक अली के नेतृत्व में चल रहे जांच अभियान से काफी हद तक जिला में करोना जैसी विश्वक महामारी पर नियंत्रण करने में सफलता मिल रही है और प्रति दिन के जांच अभियान से करोना पाजटिव मरीजों को चिन्हित करने में काफी मदद मिल रही है।
स्वस्थय विभाग की अपनी पूरी टीम के साथ जांच अभियान में जुटे डाक्टर मुबारक अली ने कहा कि करोना को पूरी तरह जिला से खत्म कर देने का हमारा लक्ष्य है।
उन्होंने आगे कहा कि अभी भी लोगों को पहले की तरह ही सतर्कता बरतने की जरूरत है सरकार की गाइड लाइन दो गज की दूरी मास्क है जरूरी के तहत ही रहना चाहिए।
टीम में उनके साथ (एल टी) मनोज श्रीवास्तव, आनंद जी मिश्रा, (सी एच ओ) अनुपम, दिव्या मौर्या, (एल टी) राजिव, हर्ष श्रीवास्तव मौजूद रहे।