चोरी की मोटरससाइकिल के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
संतकबीरनगर
*थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा* मु0अ0सं0 797/20 धारा 379/411 भा0द0वि0 के मामले में वाँछित अभियुक्त नाम पता सुभाष पुत्र जोगेन्द्र निवासी नाथनगर थाना महुली जनपद सन्तकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया ।
विदित हो कि अभियुक्त द्वारा दिनांक 13.11.2020 को वादी श्री अंकित गुप्ता पुत्र पवन कुमार निवासी पुरानी सब्जी मण्डी थाना कोतवाली खलीलाबाद की मोटर साइकिल चोरी कर ली गयी थी जिसके उपरान्त वादी द्वारा दिनांक 25.11.2019 को थाना स्थानीय पर अज्ञात चोर के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था । जिसमें थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा आज दिनांक 11.11.2020 को उक्त अभियुक्त को चोरी के वाहन सहित गिरफ्तार करते हुए माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।