
संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी
जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डाक्टर मुबारक अली के नेतृत्व में आज खलीलाबाद संत कबीर नगर के विभिन्न मार्ट और भीड़ भाड़ वाली दुकानों में 218 लोगों की कोविड 19 की जांच हुई।
जांच में सभी 218 लोग निगेटिव पाये गये।
स्वास्थ्य विभाग की अपनी पूरी टीम के साथ कोविड 19 की जांच कर रहे जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डाक्टर मुबारक अली ने कहा कि जिस तरह संत कबीर नगर का स्वास्थ्य विभाग सक्रियता से शहर की बाजारों चौराहों निजी अस्पतालों देहात के चौराहों बाजारों एवं सवारी गाड़ियों में जांच अभियान चला रहा है।
यदि इसी तरक पूरे देश प्रदेश में सघनन जांच अभियान चला कर मरीजों को चिन्हित किया जाये तो करोना जैसी विश्वक महामारी को आसानी से खत्म किया जा सकता है।
जांच टीम में शामिल विशेष रूप से (एल टी) मनोज श्रीवास्तव, आनंद जी मिश्रा, (सी एच ओ) अनुपम, (सी एच सी) दिव्या मौर्या, (एल टी) राजिव, (एल टी) हर्ष श्रीवास्तव,
उपस्थित रहे।