संतकबीरनगर
यातायात जागरुकता माह के दृष्टिगत यातायात पुलिस द्वारा वाहन चालकों को यातायात नियमों के बारे में किया गया जागरुक व थाना धर्मसिंहवा पुलिस द्वारा सावित्री देवी इण्टर कालेज, बौरव्यास की छात्राओं को मिशन शक्ति व यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया गया

दिनांक 10.11.2020 को प्रभारी यातायात संतोष मिश्रा द्वारा य़ातायात नियमों के प्रति वाहन चालकों को जागरुक करने के उद्देश्य से मेंहादवल बाईपास चौराहा पर सवारी(टैक्सी) वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गयी । इस मौके पर यातायात पुलिस के एचसीपी श्री जगदम्बा गुप्ता, एच0सी0पी0 अनिल शर्मा, एच0सी0पी0 भोला प्रसाद एच0सी0पी0 नन्द लाल, का0 कृष्णानन्द पाण्डेय व यातायात पुलिस के अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे । यातायात जागरुकता माह / मिशन शक्ति के क्रम में थानाध्यक्ष धर्मसिंहवा धर्मेन्द्र तिवारी के नेतृत्व में सावित्री देवी कन्या इण्टर कालेज बौरव्यास की छात्राओं को कोविड-19 के दृष्टिगत शासन द्वारा जारी सोशल डिस्टेंसिंग व अन्य दिशा निर्देशों का पालन करते हुए महिला सशक्तिकरण व यातायात जागरुकता माह के अन्तर्गत यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया गया साथ ही अपील की गयी कि वह अपने परिजनों को भी जागरुक करते हुए दुपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेल्मेट का प्रयोग करने, कार ड्राइविंग करते समय सीट बेल्ट बाधने व तेज रफ्तार से वाहन न चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करने के सम्बन्ध में जागरुकता चेन का निर्माण करेंगी ।