इटावा
दिनांक 06.11.2020 को थाना चकरनगर पर वादिया श्रीमती प्रीति देवी पत्नी प्रमोद कुमार यादव निवासी उदी रोड चकरनगर द्वारा एक लिखित तहरीर अपने पति प्रमोद कुमार यादव एवं प्रमोद कुमार यादव की दूसरी पत्नी राधिका तथा प्रमोद कुमार की माता उषा देवी द्वारा वादिया के साथ गाली गलौज कर मारपीट करने एवं जान से मारने की धमकी देने के संबंध में दी गई तहरीर के आधार पर थाना चकरनगर पर मु0अ0सं0 123/20 धारा 323,504,506 भादवी पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है |
उपरोक्त प्रकरण में अवगत कराना है कि प्रमोद कुमार यादव उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में आरक्षी के पद पर जीआरपी चौकी मऊरानीपुर जनपद महोबा में कार्यरत है एवं प्रमोद कुमार यादव की शादी प्रीति देवी से वर्ष 2006 में हुई थी ,जिससे 4 बच्चे दो लड़के एवं दो लड़कियां हैं | प्रीति देवी की उम्र करीब 32 वर्ष है एवं प्रमोद कुमार ने वर्ष 2015 में राधिका उर्फ प्रीति नाम की महिला से दूसरी शादी कर ली है जो वर्तमान में प्रमोद कुमार के साथ रह रही है एवं पूर्व पत्नी प्रीति देवी थाना चकरनगर क्षेत्र अंतर्गत में रह रही है ,जिसके द्वारा माननीय न्यायालय में खर्चे का विवाद दायर कर रखा है | प्रमोद कुमार यादव शराब का आदी है एवं घर आने पर अपनी पूर्व पत्नी प्रीति के साथ मारपीट करता रहता है तथा पुलिस में नौकरी करने से पुलिस का भय दिखाता रहता है इस संबंध में थाना चकरनगर पर पूर्व में एनसीआर पंजीकृत होकर प्रमोद कुमार के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही की गई है | वर्तमान में भी मुकदमा पंजीकृत होकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है |
इसी क्रम में आज दिनांक 07.11.2020 को थाना चकरनगर पुलिस द्वारा आरक्षी प्रमोद कुमार यादव की माता श्रीमती उषा देवी को प्रमोद कुमार के मौसा जी के गांव से बच्चों सहित बुलाया गया एवं प्रमोद कुमार की पूर्व पत्नी श्रीमती प्रीति देवी को बुलाकर वार्ता की गई एवं दोनों पक्षों को समझा कर प्रमोद कुमार यादव के घर भेज दिया गया है एवं आरक्षी प्रमोद कुमार से भी संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है जिससे दोनों पक्षों को बैठाकर वार्ता कर प्रकरण का पूर्ण निस्तारण किया जा सके |