गर्भवती गाय की बच्चेदानी खीच लेने के मामले में वाँछित अभियुक्त गिरफ्तार

संतकबीरनगर
*थाना धनघटा पुलिस द्वारा* मु0अ0सं0 651/20 धारा 429 भा0द0वि0 व 11 पशु क्रूरता अधिनियम के मामले में वाँछित अभियुक्त नाम पता भगवानदास पुत्र रामभेजू निवासी पट्टी बडगो हिस्सा समोगर थाना धनघटा जनपद सन्तकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया ।
विदित हो कि अभियुक्त द्वारा दिनांक 02.11.2020 को वादी दिलीप कुमार पुत्र मन्शा निवासी पट्टी बडगो हिस्सा समोगर थाना धनघटा जनपद सन्तकबीरनगर की 03 माह की गर्भवती गाय के प्राइवेट पार्ट में हाथ डालकर बच्चेदानी खीच लिया गया था जिसके सम्बन्ध वादी द्वारा दिनांक 03.11.2020 को थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था जिसमें आज दिनांक 08.11.2020 को उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।