पुलिस महानिरीक्षक बस्ती, परिक्षेत्र बस्ती द्वारा थाना बेलहरकला क्षेत्र के अन्तर्गत हुए दुष्कर्म की घटना के घटनास्थल का किया गया स्थलीय निरीक्षण व थाना बेलहरकला के निर्माणाधीन परिसर का लिया जायजा

संतकबीरनगर
आज दिनॉक 08-11-2020 को पुलिस महानिरीक्षक बस्ती, परिक्षेत्र बस्ती अनिल राय द्वारा जनपद संतकबीरनगर के थाना बेलहरकला क्षेत्र के अन्तर्गत दिनांक 04.11.2020 को ग्राम औरहिया मंजरिया में 07 वर्षीय बालिका के दुष्कर्म व हत्या की घटना का संज्ञान लेते हुए स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों से मुलाकात कर हर संभव मदद करने व दोषी अभियुक्त को दण्डित करने हेतु हरसंभव प्रयास करने हेतु बताया गया तथा शासन द्वारा दुष्कर्म पीड़ित के परिजनों को दी जाने वाली अन्य सहायता प्रदान करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया । इसके उपरान्त पुलिस महानिरीक्षक बस्ती, परिक्षेत्र बस्ती द्वारा निर्माणाधीन पुलिस थाने का निरीक्षण किया गया व निर्माण ईकाई से जानकारी ली गयी । इस निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक सन्तकबीरनगर ब्रजेश सिंह, क्षेत्राधिकारी मेंहदावल रामप्रकाश, प्रभारी निरीक्षक थाना बेलहरकला प्रदीप सिंह, पीआरओ पुलिस अधीक्षक सन्तकबीरनगर जितेन्द्र यादव व अन्य अधिकारी / कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।