नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म कर हत्या करके छुपा देने के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार
संतकबीरनगर
*थाना बेलहरकला पुलिस द्वार मु0अ0सं0 209/20 धारा 363/302/201/376AB/377 भा0द0वि0 व 5/6 पाक्सो एक्ट के मामले में वाँछित अभियुक्त नाम पता लालबहादुर केवट पुत्र राममिलन निवासी अकलोहना(राजेबोहा) उम्र 26 वर्ष को गिरफ्तार किया गया ।
विदित हो कि दिनांक 04.11.2020 को वादी की 07 वर्षीय लड़की के खेत से गयाब होने की घटना के सम्बन्ध में थाना बेलहरकला पर मु0अ0सं0 209/20 धारा 363 भा0द0वि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत कर गुमशुदा की बरामदगी हेतु स्थानीय पुलिस, डाग स्क्वायड, फिल्ड यूनिट व सर्विलांस टीम की मदद से गुमशुदा के गायब होने के स्थान के बगल के पूरे जंगल की तलाशी करायी गयी जहां पर जंगल के बीच नाली में गुमशुदा के कपड़े बरामद हुए, शक के आधार पर दिनांक 07.11.2020 को समय सुबह 9.00 बजे अभियुक्त लाल बहादुर केवट पुत्र राममिलन को पूछताछ हेतु हिरासत में लिया गया पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा जुर्म स्वीकार किया गया तथा दुष्कर्म की घटना कारित करने के बाद गला दबाकर हत्या कर देने व शव को भाकुरहवा ताल के पास जंगल में स्थित नाले में छुपा देने की बात स्वीकर की गयी, जिसे अभियुक्त की निशानदेही पर समय करीब 10.00 बजे बरामद कर लिया लिया गया तथा अभियुक्त द्वारा घटना मे प्रयुक्त चद्दर (जिसमें बालिका को उठाकर छुपाने के लिए ले गया था) और अभियुक्त का अण्डरवियर को बरामद करते हुए पंचायतनामा भरकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*गिरफ्तारी करने वाली टीम*- प्रभारी निरीक्षक थाना बेलहरकला श्री प्रदीप कुमार सिंह, उ0नि0 श्री धर्मेन्द्र सिंह सोशल मीडिया सेल, हे0का0 विनोद तिवारी, हे0का0 रविशंकर श्रीवास्तव, हे0का0 योगेन्द्र यादव, का0 भूपेन्द्र सिंह, म0का0 सन्ध्या, का0 मनीष गुप्ता(सर्विलांस टीम), का0 पुष्पेन्द्र गौतम(सर्विलांस टीम), का0 रामप्रवेश मद्धेशिया(सर्विलांस टीम) ।