संतकबीरनगर
यातायात जागरुकता माह के दृष्टिगत यातायात पुलिस द्वारा सूर्या सेकेण्ड्री स्कूल में महिला सशक्तिकरण व यातायात नियमों के बारे में किया गया जागरुक व शहर खलीलाबाद में किया गया पैदल गश्त

दिनांक 07.11.2020 को क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद गयादत्त मिश्रा द्वारा शहर खलीलाबाद के क्षेत्र गोला बाजार में य़ातायात नियमों के प्रति आमजनमानस को जागरुक करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस व स्थानीय पुलिस के साथ पैदल गश्त किया गया साथ ही अनाधिकृतरुप से सड़क पर खड़े वाहनों का चालान किया गया । यातायात जागरुकता माह के क्रम में *प्रभारी यातायात संतोष कुमार मिश्रा* द्वारा *सूर्या सेकेण्ड्री स्कूल* के छात्र / छात्राओं को कोविड-19 के दृष्टिगत शासन द्वारा जारी सोशल डिस्टेंसिंग व अन्य दिशा निर्देशों का पालन करते हुए महिला सशक्तिकरण व यातायात जागरुकता माह के अन्तर्गत यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया गया साथ ही अपील की गयी कि वह अपने परिजनों को भी जागरुक करते हुए दुपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेल्मेट का प्रयोग करने, कार ड्राइविंग करते समय सीट बेल्ट बाधने व तेज रफ्तार से वाहन न चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करने के सम्बन्ध में जागरुकता चेन का निर्माण करेंगें / करेंगी । इस मौके पर यातायात पुलिस के एचसीपी जगदम्बा गुप्ता, एच0सी0पी0 अनिल शर्मा, एच0सी0पी0 भोला प्रसाद एच0सी0पी0 नन्द लाल, का0 कृष्णानन्द पाण्डेय व यातायात पुलिस के अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे ।