नाबालिग से दुष्कर्म कर वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने के मामले मे वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
संतकबीरनगर
थाना मेंहदावल पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 312/20 धारा 376/506 भादवि, ¾ पाक्सो एक्ट व 66 (डी) आईटी एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त नाम पता इजहार अली पुत्र रमजान अली निवासी ठूठीबारी थाना ठूठीबारी जनपद महराजगंज को गिरफ्तार किया गया ।
विदित हो कि अभियुक्त द्वारा दिनांक 02.11.2020 को वादी की नाबालिग पुत्री के साथ बहला फुसलाकर दुष्कर्म की घटना कारित करते हुए दुष्कर्म की वीडियो क्लिप बनाकर सार्वजनिक करने की धमकी दी गयी थी जिसके उपरान्त वादी द्वारा दिनांक 04.11.2020 को थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था जिसमें आज दिनांक 05.11.2020 को उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरण – प्रभारी निरीक्षक थाना मेंहदावल अनिल कुमार पाण्डेय, हे0का0 चा0 रामअचल प्रसाद, का0 आलोक मणि ।