सिविल बार एसोसिएशन में महामंत्री पद पर राकेश जी मिश्रा हुए निर्वाचित

संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी
सिविल बार एवं जनपद बार का चुनाव हुआ संपन्न विजयी प्रतेयाशियों को लगा बधाईयों का तांता।
जनपद संत कबीर नगर सिविल बार एसूसिएशन एवं जनपद बार एसूसिएशन का चुनाव जहाँ आज संपन्न हो गया वहीं विजयी प्रतेयाशियों को अधिवक्ताओं और जनपद वासियों की तरफ से लगातार बधाईयां मिल रही हैं।
ज्ञात हो कि दिनांक 04/11/2020 को जनपद बार एसूसिएशन का एवं 05/11/2020 को सिविल बार एसूसिएशन का चुनाव होना था जो आज संपन्न हो गया।
विजयी प्रतेयाशियों में अध्यक्ष पद के लिए जनपद बार के मोहम्मद मोबीन और शशी कुमार ओझा में कांटे की टक्कर रही दोनों प्रतेयाशियों को 62. 62. वोट मिलने से समाचार लिखे जाने तक कोई फैसला नहीं हो पाया था।
वहीं जनपद बार में महामंत्री पद पर शत्रुघ्न यादव और वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सत्य नारायण द्विर्वेदी निर्वाचित हुए एवं उपाध्यक्ष पद नरेन्द्र पाठक निर्विरोध चुने गए।
शत्रुघ्न यादव ने इन्द्रिजीत यादव को 9 मतों से हराया एवं सत्य नारायण द्विर्वेदी ने राजेश्वर राव को कड़ी टक्कर में 4 वोटों से मात दी।
वहीं सिविल बार एसूसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर ईश्वर प्रसाद पाठक निर्विरोध चुने गए।
एवं महामंत्री पद पर राकेश जी मिश्र ने नीरज सिंह को 22 मतों से हरा कर विजय प्राप्त की।
वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर विसम्भर दयाल कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अभय कुमार श्रीवास्तव एवं उपाध्यक्ष पद पर पंडित नारायण मिश्रा निर्विरोध निर्वाचित हुए।
जनपद के सभी वरिष्ठ एवं कनिष्ठ अधिवक्ताओं ने विजयी प्रतेयाशियों को फूल माला पहना कर बधाईयां और शुभकामनाएं दीं।