
संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी
प्रदीप सिंह सिसोदिया ने कहा जिलाधिकारी महोदया द्वारा सराहनीय कार्यवाही
मेरे द्वारा जिलाधिकारी महोदया को 15,10,2020 को मेरे गाँव कोनी में भ्रमण के समय अत्याधिक वर्षात होने की वजह से जनपद के घाघरा,राप्ती,कुआनो,आमी और कष्टहरणी नदी के तटों के किनारे किसानों के धान के फसल बर्बाद होने पर सरकार द्वारा फसल के नुकसान और क्षतिपूर्ति नही मिलने की लिखित शिकायत किया गया था,
मेरे अनुरोध पर जिलाधिकारी महोदया ने जनपद के तीनों तहसीलों के उप जिलाधिकारी को एवम साथ ही ख़लीलाबाद के तीन न्याय पंचायतों जिसमे देवरिया गंगा,सिकरी और विश्वनाथपुर के किसानों के नुकसान का आकलन कर कार्यवाही करने एवम आख्या देने का निर्देश दिया है!
जबकि जनपद के कुछ चिन्हित गॉंव ही बाढ़ग्रस्त घोषित है और सरकार सिर्फ उन्हीं गांवों के किसानों के नुकसान की क्षतिपूर्ति करती है
उक्त कार्यवाही द्वारा जनपद के उन सभी किसानों को जिनके धान के फसल के नुकसान का आकलन नही हुआ है संबंधित लेखपाल द्वारा फसल के नुकसान का आकलन किया जाएगा
अगर उक्त आख्या और किसान के धान के नुकसान का आकलन और क्षतिपूर्ति सरकार द्वारा समय से नही किया गया तो शासन स्तर पर कार्यवाही हेतु संघर्ष करूँगा और किसानों के धान के फसल के नुकसान की क्षतिपूर्ति मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा
जय जवान-जय किसान