सिविल बार एसूसिएशन के चुनाव में महामंत्री पद के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश मिश्रा ने किया नामांकन

संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी

सिविल बार एसूसिएशन का होना है चुनाव
30/10/2020 है नामांकन की अंतिम तिथि
जब कि 31/10/2020 को नाम वापसी की अंतिम तिथि है
05/10/2020 को 2 बजे तक डाले जायेंगे वोट 3 बजे से शुरू होगी मतगणना शाम 6 बजे तक आ जायेंगे परिणाम।
जिला संत कबीर नगर सिविल बार एसूसिएशन के चुनाव में वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश मिश्रा ने आज पूरे दल बल के साथ महामंत्री पद के लिए पर्चा दाखिल किया।
बार के अधिवक्ताओं ने पूरे जोश और ताकत के साथ महामंत्री पद के लिए राकेश मिश्रा का नामांकन करवाते हुये पूरी तरह उत्साहित दिखे।
नामांकन के बाद राकेश मिश्रा से बात करने पर उन्होंने बताया कि सिविल बार की बद हाली को देखते हुए और अधिवक्ता साथियों की तमाम तरह की परेशानियों जैसे बिजली पानी रास्ता बैठने की उचित व्यवस्था ना होने को देखते हुए मैंने चुनाव में उतरने का फैसला लिया।
वहीं श्री मिश्रा ने अपने वरिष्ठ अधिवक्ता साथियों का आशीर्वाद लेते हुए कहा कि हमको सिविल बार के अधिक तर अधिवक्ता साथियों का समर्थन प्राप्त है।
आगे श्री मिश्रा ने दवा करते हुए कहा कि नामांकन के साथ ही जिस तरह अधिवक्ता साथियों का प्यार हमको मिल रहा है इससे हमारी जीत पक्की है मुकाबले में कोई भी दूर दूर तक नजर नहीं आ रहा है।
उन्होने कहा कि हम चुनाव जीतने के बाद सिविल बार के लिए योजना बद्ध तरीके से काम करेंगे और हमारा मक़सद सिर्फ और सिर्फ अधिवक्ता साथियों की तमाम समस्यायों के लिए संघर्ष करते हुए उसका समाधान कराना है।
जो कि पूर्व में संभव हुने के बावजूद भी सिविल बार एसूसिएशन के विजयी पदाअधिकारियों ने नहीं किया।