संत कबीर नगर
‘‘मिशन शक्ति‘‘ अभियान के तहत महिला हेल्प डेस्क का किया गया उद्घाटन


उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशन में आज दिनांक 23.10.2020 को थाना कोतवाली खलीलाबाद में ‘‘मिशन शक्ति‘‘ अभियान के तहत जिलाधिकारी संतकबीरनगर श्रीमती दिव्या मित्तल द्वारा महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया गया। उक्त कार्यक्रम में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा महिलाओं/बालिकाओं को उनके सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया, महिलाओं/बालिकाओं में आत्मविश्वास की भावना जागृत की, पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा बताया गया कि जनपदीय पुलिस व एण्टी रोमियो टीम द्वारा जनपद के विद्यालयों, कोचिंग संस्थानों, गांव/कस्बा क्षेत्र, बाजार, पूजा पंडाल, माल, व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जाकर महिलाओं/बालिकाओं को उनके सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने हेतु मिशन शक्ति के बारे में बृहद स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है व महिलाओं/बालिकाओं के प्रति अपराध करने वालो को पुलिस की चेतावनी भी दी जा रही है। महिलाओं/बालिकाओं को अपनी शिकायत दर्ज करवाना के लिए थानो पर गठित महिला हेल्प डेस्क, वीमेन पावर हेल्पलाइन-1090, महिला हेल्प लाइन-181, पुलिस कंट्रोल नंबर-112, चाइल्ड हेल्पलाइन- 1098 आदि के बारे में जानकारी दी जा रही है साथ ही यह भी बताया बताया जा रहा है कि यदि किसी प्रकार की कोई समस्या होती है या कहीं आने-जाने पर कोई अंजान व्यक्ति परेशान करता है तो उपरोक्त हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर सहायता प्राप्त कर सकती है फोन करने वाली महिलाओं/बालिकाओं का नाम व पता गोपनीय रखा जाएगा। तत्पश्चात मिशन शक्ति के तहत जनपद मे सराहनीय / प्रशंसनीय कार्य करने के लिए प्रभारी निरीक्षक महिला थाना डा0 शालिनी सिंह व प्रभारी एंटी रोमियो टीम श्रीमती गौरी शुक्ला सहित कुल 15 महिला पुलिस कर्मियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं को उनके द्वारा अच्छा कार्य करने के लिए उन्हे प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जनपद के उच्चाधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण/सम्भ्रान्त व्यक्ति, सामाजिक कार्यकर्ता, विद्यालय की छात्राएं आदि उपस्थित रहे।
इसी क्रम मे जनपद के समस्त थानों पर मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया गया व महिला सशक्तिकरण पर प्रकाश डाला गया।