संतकबीरनगर
शान्ति भंग (151/107/116 सीआरपीसी) मे 02 अभियुक्त गिरफ्तार
•थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी में 02 अभियुक्त गिरफ्तार किया गया ।
पीआरवी आफ द डे
पीआरवी 1492 द्वारा दो पक्षों के मध्य हो रहे विवाद को कराया गया शान्त– पीआरवी 1492 को थाना धनघटा क्षेत्रांतर्गत मकदूमपुर से इवेन्ट संख्या 08479 से कालर किसी व्यक्ति द्वारा जान से मारने का प्रयास करने के सम्बन्ध में सूचना दिया, सूचना मिलते ही पीआरवी कर्मियों द्वारा 08 मिनट में घटना स्थल पर पहुंकर हो रहे विवाद को शान्त कराकर दोनो पक्षों के व्यक्तियों को विधिक कार्यवाही हेतु थाना धऩघटा को सुपुर्द किया गया । पीआरवी कर्मियों की सतर्कता एवं सूझबूझ से घटना स्थल पर समय से पहुचकर विवाद को शान्त करा दिया गया, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गई। ।
पीआरवी स्टाफ –मु0आरक्षी जगदीश शरण, आरक्षी त्रिभुवन यादव, हो0चा0 राजेश कुमार ।
मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 66 वाहनो से 55,500 रु0 सम्मन शुल्क वसूल
आज दिनांक 22-10-2020 को जनपद संतकबीरनगर के सभी थाना क्षेत्रो मे बैंक / वाहन / संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग के दौरान समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष / प्रभारी यातायात द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही करते हुए 66 वाहनो से 55500 रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया ।