खलीलाबाद मेहदावल बाईपास चौराहे पर 352 लोगों की कोविड 19 की हुई जांच 2 पाजटिव

संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी
जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डाक्टर मुबारक अली के नेतृत्व में आज खलीलाबाद मेहदावल बाईपास चौराहे पर 352 लोगों की कोविड 19 की जांच हुई जिसमें 2 मरीज पाजटिव पाये गए।
शासन प्रशासन की मंशा के अनुरूप वैश्विक महा मारी करोना को देश प्रदेश में जड़ से खत्म करने के लिए जिला संत कबीर नगर में भी जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डाक्टर मुबारक अली के नेतृत्व में जिले के विभिन्न स्थानों पर तेजी से जांच अभियान चल रहा है।
डाक्टर मुबारक अली अपनी पूरी टीम के साथ पूरी सक्रियता के साथ प्रति दिन जांच अभियान में लगे हैं
आज की जाँच के दौरान उनकी टीम में विशेष तौर से उनके साथ।
एल टी हर्ष, एल टी ए के मिश्रा,अनुपम सी एच ओ, नेहा सिंह सी एच ओ उपस्थिति रहे।