वेस्टर्न यूनियन ब्रान्च से चोरी करने के मामले में वाँछित अभियुक्त गिरफ्तार

संतकबीरनगर
थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 399/20 धारा 457/380/411 भा0द0वि0 में वाँछित अभियुक्त नाम पता शाहनवाज उर्फ काजू पुत्र आदिल अली निवासी मोहसिनपुर थाना कोतवाली खलीलाबाद को गिरफ्तार किया गया ।
विदित हो कि अभियुक्तगणों द्वारा दिनांक 05.07.2020 को बरदहिया बाजार स्थित वेस्टर्न यूनियन ब्रान्च के शटर का ताला काटकर उसमें रखे कम्प्यूटर से सम्बन्धित सामान, मोबाइल फोन व नकदी चोरी कर लिया गया था जिसके उपरान्त थाना कोतवाली खलीलाबाद पर अभियोग पंजीकृत कर दिनांक 08.07.2020 को दो अभियुक्तों 1- राज जायसवाल पुत्र रमाकांत जायसवाल निवासी मेहदावल बाईपास थाना कोतवाली खलीलाबाद 2- सफीर पुत्र रियाज अहमद निवासी अंसारटोला थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर को 01 अदद की-बोर्ड, 01 अदद कैल्कुलेटर,01 अदद कम्प्यूटर, 02 अदद मोबाइल, 01 अदद आरी, 01 अदद हैंड हैक्सा ब्लेड, 750 रु0 नकद के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है तथा आज दिनांक 17.10.2020 को विवेचना के दौरान प्रकाश में आये उक्त अभियुक्त शाहनवाज उर्फ काजू को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया । शाहनवाज उर्फ काजू के विरुध्द पूर्व में सरकारी बस में लूट व चोरी के अन्य मामले भी दर्ज है ।