

संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी
पूर्व राष्ट्रीय महासचिव एवं समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता अरशद खान का नगर अध्यक्ष परवेज अहमद के नेतृत्व में समाजवादियों ने हीरा लाल डिग्री कॉलेज के पास जोरदार स्वागत किया।
उसके बाद श्री खान जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय पहुंचे वाहां भी जिला अध्यक्ष गौहर अली खां के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भी स्वागत किया।
तय समय के अनुसार अरशद खान समाजवादी पार्टी कार्यालय में मौजूद पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए प्रदेश की भाजपा सरकार पर जोरदार हमला किया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्तिथि से तो प्रदेश ही नहीं पूरा देश वाकिफ है
यहां महिलाओं बहन बेटियों की इज्ज़त बिलकुल सुरक्षित नहीं है।
आये दिन हत्या लूट बलात्कार जैसे घटनाओं से प्रदेश सरकार के कानून व्यवस्था की पोल खुल रही हैं अपराधी अपराध कर के खुले आम घूम रहे हैं या तो कहीं सरकारी संरक्षण में छिपे हैं।
श्री खान ने आजम खान के बारे में सवाल पूछे जाने पर कहा कि वर्तमान सरकार साफ सुथरी छवि के नेता आजम खान पर सात आठ महीनों में 90 मुकदमा से जियादा दर्ज करवा कर उनके खिलाफ अपने नापाक मंसूबों को जाहिर कर दी है। और उनके पूरे परिवार से बदला लेने का काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि हम समाजवादी कानूनी दाव पेच से आजम खान की लड़ाई लड़ रहे हैं।
आगे श्री खान ने दावा करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता वर्तमान सरकार को सबक सिखाने के लिए 2022 के विधान सभा चुनाव का इन्तजार बड़ी बे सबरी से कर रही है।
2022 में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी का मुख्यमंत्री बनना तय है कियूंकि जनता मौजूदा सरकार से ऊब चुकी है।
इस औसर पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष गौहर अली खां, पूर्व सांसद सुरेन्द यादव, महासचिव राजमन यादव, वरिष्ठ नेता राम दरस यादव, जिला उपाधय्क्ष प्रदीप सिंह सिसोदिया, जिला जिला उपाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य मुहम्मद अहमद, उपाध्यक्ष के डी यादव, जिला पंचायत सदस्य मुहम्मद इसहाक अंसारी, जिला पंचायत सदस्य राजेन्द्र यादव, विधान सभा अध्यक्ष रमेश चन्द्र यादव, जिला सचिव सैय्यद फिरोज अशरफ, वरिष्ठ नेता एवं प्रधान आटा कलां अखलाक अहमद,विधान सभा महासचिव मुहम्मद न्ईम खान, अहमद डा, सैय्यद नौशाद अहमद, मोबीन खान, इमरान खान, कार्यालय प्रभारी मनोज सिंह, अखलाक अहमद अंसारी, राम भरोसे वारसी (फक्कड़) सर्वेश यादव, राम केश चौरसिया, एवं अन्य नेता कार्यकर्ता उपस्थिति रहे।