संतकबीरनगर

दिनॉक 11.10.2020 को टेमारहमत चौराहे के पास से मु0अ0सं0 567/2020 धारा 147 / 504 / 506 / 304 / 279 / 337 / 338 भादवि मे वांछित 01 अभियुक्त विकास चौधरी पुत्र रामजी चौधरी को गिरफ्तार किया गया है ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-
1- विकास चौधरी पुत्र रामजी चौधरी निवासी साकिन चकिया थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर।
उल्लेखनीय है कि उक्त अभियुक्त द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 07.10.2020 को सांय 06.30 बजे कुर्थिया चौराहे पर सुनील चौधरी पुत्र शेषराम चौधरी, जगदीश पुत्र सजनलाल, अनिल निवासीगण ग्राम बड़ेला थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर से गाली गलौजी व जान से मारने की धमकी देते हुए अपनी हंटर जीप चढ़ाने का प्रयास किया था जिसमें 02 व्यक्ति 1- जगदीश 2- अनिल गंभीर रूप से घायल हो गये थे जिन्हे इलाज हेतु जिला चिकित्सालय संतकबीरनगर लाया गया था जहां इलाज के दौरान 01 व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी । उक्त के क्रम में प्रार्थी सुनील चौधरी व अन्य 12 लोगों द्वारा लिखित तहरीर देकर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था । उक्त प्रकरण में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए आज विकास चौधरी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायायल रवाना किया गया ।
गिरफ्तारी टीम का विवरण-
उ0नि0 सौरभ मिश्र, हे0का0 राकेश कुमार पाण्जेय, कां0 विवेक कुमार राय,