हत्या के मामले मे वांछित 02 अभियुक्त गिरफ्तार

संतकबीरनगर
थाना मेहदावल पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 284/2020 धारा 147 / 148 / 149 / 323 / 504 / 427 / 324 / 302 भादवि में वाँछित 02 अभियुक्त नाम पता 01- दीपचन्द्र पुत्र इन्नर मौर्या 02- जयसिंह पुत्र मोती चौधरी निवासीगण भड़ारे थाना मेहदावल जनपद सतंकबीरनगर को आज अछिया पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार किया गया।
उल्लेखनीय है कि थाना मेहदावल क्षेत्रान्तर्गत ग्राम भड़ारे साड़ेखुर्द में दिनांक 05.10.2020 को यूकेलिप्टस का पेड़ काटने को लेकर दो पक्षों मे विवाद / मारपीट हो जाने के कारण मोहन मौर्या पुत्र बाबूलाल मौर्या निवासी हरपुर थाना मेहदावल हालमुकाम भड़ारे साड़ेखुर्द थाना मेहदावल जनपद संतकबीरनगर की मृत्यु हो गयी थी । जिसके संबंध मे मृतक उपरोक्त के भाई द्वारा थाना मेहदावल पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था, जिसमे थाना मेहदावल पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए आज दिनांक 10.10.2020 को उक्त आरोपी अभियुक्तगणों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायायल रवाना किया गया ।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरण
प्रभारी निरीक्षक मेहदावल श्री अनिल कुमार पाण्डेय, हे0का0 फखरुद्दीन खां, कां0 अभिषेक गौड़ मय टीम ।
10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार
थाना बखिरा पुलिस द्वारा 05-05(कुल 10लीटर) अवैध कच्ची शराब के साथ 02 अभियुक्त नाम पता 01- सुजीत यादव पुत्र प्रकाश यादव निवासी परतहरी थाना पीपीगंज जनपद गोरखपुर 02 शिवराम पुत्र तीरथ यादव निवासी परतहरी थाना पीपीगंज जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार कर थाना बखिरा पर क्रमश मु0अ0सं0 377/2020 व 378 2020 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया।