- सेमरियावां मे सदर विधायक जय चौबे ने किया, प्रतिमाओं और स्मारक का किया अनावरण

संतकबीरनगर– जिले के सबसे बड़े ब्लॉक सेमरियावां पहुंचे बीजेपी के सदर विधायक दिग्विजय नारायण चतुर्वेदी उर्फ जय चौबे ने ब्लॉक परिसर में स्थापित बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर और शहीद अब्दुल हमीद की प्रतिमा का अनावरण किया।
जिले के सबसे बड़े ब्लॉक सेमरियावां ब्लॉक के परिसर में पहुंचे बीजेपी विधायक जय चौबे का प्रमुख मुमताज अहमद की अगुआई में तमाम क्षेत्र पंचायत सदस्यों और ग्राम प्रधानों के अलावा स्थानीय लोगों ने ज़ोरदार स्वागत किया।
स्वागत के बाद बीजेपी विधायक जय चौबे ने स्मारिका समेत दोनों महान हस्तियों की प्रतिमाओं का अनावरण किया।
ब्लॉक परिसर की बिगड़ी हुई सूरत को सवांरते हुए प्रमुख मुमताज़ अहमद ने बीते दिनों पीएम मोदी और सीएम योगी की मंशा को सफल बनाने की दिशा में सबसे पहले परिसर के अंदर बने जर्जर भवनों दुरुस्त कराया
पूरे ब्लॉक परिसर को स्वच्छ और सुंदर बनाने बनाया फिर पूरे ब्लॉक परिसर का कायाकल्प करवाते हुए उन्होंने ने परिसर के अंदर ही पार्क का निर्माण कराते हुए उसमे भीम राव अम्बेडकर और शहीद वीर अब्दुल हमीद की प्रतिमा स्थापित करवाया। प्रतिमा स्थापित कराने के साथ ही प्रमुख मुमताज अहमद ने स्थानीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की याद में स्मारिका का निर्माण का भी करवाया था
ब्लॉक प्रमुख मुमताज़ अहमद की जमकर तारीफ की। उन्होंने मंच से भारतीय जनता पार्टी के द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की मंशा है सबका साथ सबका विकास यही सरकार की नीति है, सरकार गरीबों असहायो की निरंतर मदद करते हुए उनको सरकारी योजनाओं का लाभ दे रही है।