संत कबीर नगर
पीआरवी 1488 द्वारा विवाद मे घायल व्यक्ति को पहुंचाया गया अस्पताल– पीआरवी 1488 को थाना महुली क्षेत्रांतर्गत इवेन्ट संख्या 09092 से कालर ने दो पक्षों मे मारपीट होने से 01 व्यक्ति के घायल होने के सम्बन्ध में सूचना दिया । सूचना मिलते ही पीआरवी कर्मियों द्वारा तत्काल 05 मिनट में मौके पर पहुँचकर विवाद को शांत कराकर मारपीट में घायल व्यक्ति को पीआवी वाहन से प्रा0 स्व0 केन्द्र नाथनगर पहुंचाया गया तथा प्रतिवादी को विधिक कार्यवाही हेतु थाना महुली के सुपुर्द किया गया। पीआरवी कर्मियों की सतर्कता एवं सूझबूझ से घटना स्थल पर समय से पहुचकर मारपीट में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुँचाकर उसकी जान बचाई गई, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गई। ।
पीआरवी स्टाफ – मुख्य आरक्षी विनोद ओझा, हो0चा0 मेजर यादव ।