समाजवादी पार्टी महानगर वाराणसी में नव नियुक्त युजन सभा पदाधिकारियों को किया गया सम्मानित।
पूर्व प्रदेश सचिव महिला सभा सपा
ऊमा यादव

वाराणसी / कुरैश अहमद सिद्दीकी
आज समाजवादी पार्टी वाराणसी (कामदगिरी मुरारी चौक मदरवा) में एक सम्मान समारोह आयोजित कर समाजवादी युजन सभा के महानगर अध्यक्ष सहित सभी पदाअधिकारियों को फूल मालाओं एवं मनोनयन पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पूर्व प्रदेश सचिव महिला सभा ऊमा यादव ने सम्मान समारोह में पदाअधिकारियों को सम्मानित करते हुए कहा कि युवा और नौजवान ही पार्टी की रीढ होते हैं।
इन्हें के संघर्ष से पार्टी का और जनाधार बढता है।
उन्होंने कहा कि 2012 में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने में युवाओं का बहुत बड़ा योगदान रहा है।
प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से श्रीमती ऊमा यादव ने युवाओं की तारीफ करते हुए कहा कि युवाओं को एक बार 2022 की लड़ाई जीतने के लिए पूरी ऊर्जा लगा देने की जरूरत है जिस से पुनः एक बार प्रदेश में विकास और जनता के हितों के लिए अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का लक्ष्य पूरा किया जा सके।
वहीं वाराणसी समाजवादी पार्टी महिला सभा जिला अध्यक्ष श्रीमती रेखा पाल ने भी युजन सभा के पदाअधिकारियों को फूल माला पहना कर सम्मानित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी फ्रन्टल प्रकोष्ठों को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बहुत ही ऊर्जावान बनाया है जो हर समय पार्टी को मजबूत करने के एक फौज की तरह तय्यार रहते हैं।