संतकबीरनगर
संतकबीरनगर पुलिस द्वारा चोरी की 04 अदद मोटरसाइकिलों के साथ 03 शातिर अन्तर्जनपदीय मोटरसाइकिल लिफ्टरों को किया गया गिरफ्तार

दिनॉक 04.10.2020 को स्वाट व थाना महुली की संयुक्त टीम द्वारा समय 03.40 बजे मुखबिर की सूचना पर महुली क्षेत्रान्तर्गत कटार पुल के पास से 03 अभियुक्त 1- जुगेश पुत्र सन्तबली निवासी सुकरौली थाना महुली जनपद सन्तकबीरनगर 2- सूरज पुत्र रामकेश गौतम निवासी नेवरा खास, पटखौली थाना सिकरीगंज जनपद गोरखपुर 3- सिकन्दर पासवान पुत्र गिरिजेश पासवान निवासी नाथनगर थाना महुली जनपद सन्तकबीरनगर को चोरी की 01 अदद मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तों की निशानदेही पर कोदवट गांव के पास झाड़ी से चोरी की 03 अदद अन्य मोटरसाइकिलों को बरामद किया गया ।
उक्त गिरफ्तारी / बरामदगी के आधार पर थाना महुली पर मु0अ0सं0 310 / 2020 धारा 41 / 379 / 411 / 414 / 419 / 420 / 467 / 468 / 471 भादवि पंजीकृत किया गया है ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण¬–
1- जुगेश पुत्र सन्तबली निवासी सुकरौली थाना महुली जनपद सन्तकबीरनगर ।
2- सूरज पुत्र रामकेश गौतम निवासी नेवरा खास, पटखौली थाना सिकरीगंज जनपद गोरखपुर ।
3- सिकन्दर पासवान पुत्र गिरिजेश पासवान निवासी नाथनगर थाना महुली जनपद सन्तकबीरनगर ।
बरामदगी का विवरण –
1- 01अदद मोटरसाइकिल बजाज विक्रान्त ( रजि0 न0 यूपी 58 पी 9408 कूटरचित) ।
2– 01 अदद होण्डा साइन मोटरसाइकिल बिना रजिस्ट्रेशन नं0 ( रजि0 न0 यूपी 53 सीएफ 2316 काला रंग)
3– 01 अदद टीवीएस एस्पोर्ट मोटरसाइकिल बिना रजिस्ट्रेशन नं0 (रजि0 न0 यूपी 58 आर 5467) ।
4- 01 अदद बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल (रजि0 न0 यूपी 58 एच 6142 काला रंग ) ।
5- अभियुक्त जुगेश के पास से जामा तलाशी के 550 रु0 नकद ।
6- अभियुक्त सूरज के पास से जामा तलाशी के 410 रु0 नकद व जेन कीपैड मोबाइल व जियो की मोबाइल ।
7- अभियुक्त सिकन्दर के पास से जामा तलाशी के 370 रु0 नकद ।
उक्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी व बरामदगी से थाना महुली पर दिनांक 29.09.2020 को सीएचसी नाथनगर से बजाजा विक्रान्त की चोरी से सम्बन्धित मु0अ0सं0 306/20 धारा 379 भा0द0वि0 बनाम अज्ञात व दिनांक 25.08.2020 को सीएचसी नाथनगर से चोरी हुई टीवीएस स्पोर्ट के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 271/20 धारा 379 भा0द0वि0 का सफल अनावरण हुआ है ।
अन्य दो बरामद मोटरसाइकिलों के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि बजाज प्लेटिना रजि0 न0 यूपी 58 एच 6142 काला रंग कुछ दिन पूर्व थाना धनघटा क्षेत्र से व होण्डा साइन रजि0 न0 यूपी 53 सीएफ 2316 को सिकरीगंज थाना क्षेत्र से हम लोगों ने मिलकर चुराया है । अभियुक्तगणों द्वारा बताया गया कि जब हम लोगों के पास चोरी की 4-5 गाड़ियां हो जाती है तो हम लोग उनका नंबर प्लेट बदलकर नेपाल ले जाकर बेंच देते है और बिक्री से जो रुपया मिलता है उसे आपस में बांट लेते है ।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरण –
उ0नि0 श्री उदयभान मिश्र, प्रभारी स्वाट श्री सुभाष मौर्य प्रभारी चौकी कालीजगदीशपुर उ0नि0 श्री हरिकेश भारती, हे0का0 जगदम्बा प्रसाद तिवारी, का0 मो0 फैज खां, का0 प्रभात कुशवाहा, का0 शरद राय, का0 योगेश कुमार, का0 अनूप राय, का0 ऋषिवेद तिवारी, का0 अमित कुमार, का0 विनोद यादव, का0 रमेश यादव ।