

संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी
संत कबीर नगर बघौली ब्लाक के अंतर्गत ग्राम पंचायत आटा कलां के ग्राम प्रधान ने अपनी ग्राम पंचायत के तीनों गाँव आटा कलां – बेला -नरसिंहपुर में विकास कार्यों का रिकार्ड कायम किया है।
श्री अखलाक अहमद ने कहा कि अब ग्राम पंचायत के तीनों गाँव में कोई भी काम बाकी नहीं है नाली इन्टरलॉकिंग खड़न्जा पेंशन राशनकार्ड जहाँ जैसी जरूरत थी उसी के तहत काम करवाया गया है।
आगे उन्होंने कहा कि हमारी ग्राम पंचायत के तीनों गाँव के विकास कार्यों में जिला ब्लाक के अधिकारियों और कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
जिनका हम अपनी और अपने ग्राम पंचायत के जनता की तरफ से हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं।
आगे उन्होंने कहा कि अगला लक्ष्य ग्राम सभा में अस्पताल बारात घर जिमखाना और बच्चों के लिए पार्क बनवाना है।
पूछे जाने पर श्री अखलाक अहमद ने बताया कि हमारी ग्राम सभा के अमीर गरीब जनता का जिस तरह स्नेह और प्यार हमको मिलता रहा है इससे काम करने में काफी ताकत मिली है।
हम अपनी ग्राम पंचायत के तीनों गाँव की जनता का हार्दिक धन्यवाद और दिल से शुक्रिया अदा करते हैं।