पीआरवी 1490 ने मारपीट में घायल व्यक्ति को पहुँचाया अस्पताल
संतकबीरनगर – पीआरवी 1490 को थाना धनघटा क्षेत्रान्तर्गत मधुपुर से इवेन्ट संख्या 12964 से दो पक्षों में मारपीट में एक व्यक्ति के घायल होने के सम्बन्ध सूचना दिया । सूचना मिलते ही पीआरवी कर्मियों द्वारा तत्काल 11 मिनट में घटनास्थल पर पहुँचकर एम्बुलेंस से मलौली अस्पताल भेजवाया गया तथा दोनों पक्षों के व्यक्तियों को विधिक कार्यवाही हेतु थाना धनघटा के सुपुर्द किया गया । पीआरवी कर्मियों की सतर्कता एवं सूझबूझ से घटना स्थल पर समय से पहुचकर विवाद को शान्त कराकर घायल व्यक्ति को अस्पताल भेजवाकर उसकी जान बचाई गयी, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गई। ।
पीआरवी स्टाफ – मु0आ0 योगेश मणि,म0आ0 अंशु यादव, हो0चा0 रामहित प्रजापति ।