संतकबीरनगर
आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती – अक्टूबर- 2018 में चयनित अभ्यर्थियों का हुआ चिकित्सा परीक्षण, प्रथम दिवस 50 अभ्यर्थियों में 44 हुए सफल

आरक्षी नागरिक पुलिस एवं आरक्षी पीएसी के पदों पर सीधी भर्ती अक्टूबर – 2018 में जनपद सन्तकबीरनगर में अन्तिम रुप से चयनित कुल 95 अभ्यर्थियों के चिकित्सा परीक्षण एवं चरित्र सत्यापन पुलिस लाइऩ सन्तकबीरनगर में दिनाँक 10.09.2020 को क्षेत्राधिकारी धनघटा अम्बरीश भदौरिया की अध्यक्षता में गठित कमेटी द्वारा किया गया । वैश्विक महामारी कोविड – 19 के संक्रमण के दृष्टिगत केन्द्र सरकार / उ0प्र0 सरकार द्वारा जारी दिशा- निर्देशों एवं एसओपी का पूर्णतया अनुपालन कराते हुए पर्याप्त मात्रा में हैण्डवाश, सैनिटाइजर एवं ग्लब्स की व्यवस्था करते हुए प्रत्येक अभ्यर्थी को थर्मल स्कैनर से स्कैन कराने के उपरान्त केवल उन्ही अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया जिनको चिकित्सा परीक्षण हेतु बुलावा पत्र भेजा गया था । चिकित्सा परीक्षा स्थल पर चिकित्सा परिषद के सदस्यों, उनके चिन्हित सहयोगियों एवं ड्यूटीरत पुलिस अधिकारियों के अलावा अन्य सभी व्यक्तियों का प्रवेश पूर्णताः निषिद्ध था । आज दिनांक 10.09.2020 को परीक्षण के प्रथम दिवस 50 अभ्यर्थियों का चिकित्सा परीक्षण एवं चरित्र सत्यापन किया गया जिसमें 44 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया । शेष बचे हुए 45 अभ्यर्थियों का चिकित्सा परीक्षण एवं चरित्र सत्यापन कल दिनांक 11.09.2020 को नियत समय पर रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में आयोजित किया जाएगा तथा आज दिनांक 10.09.2020 को असफल घोषित किए गये 06 अभ्यर्थियों की पुनः चिकित्सा परीक्षण एवं चरित्र सत्यापन मण्डलीय़ चिकित्सा परीक्षा दिनांक 14.09.2020 को रिजर्व पुलिस लाइन जनपद बस्ती में आयोजित किया जाएगा ।