कार और इ रिकशा की टक्कर में एक की मौत सात घायल
संतकबीरनगर/ कुरैश अहमद सिद्दीकी
खलीलाबाद मुखलिस पुर चौराहा रेलवे औवर ब्रिज पर बरेजा कार और इ रिक्शा में भीषण टक्कर हो गयी इ रिक्शा में सवार ड्राइवर सहित आठ लोग घायल हो गये जिसमें दो महिलाओं सहित उनकी पांच बेटियाँ भी इ रिक्शा में सवार हो कर खलीलाबाद के पठान टोला में किसी पार्टी में जा रही थी टक्कर इतनी जोरदार थी कि इ रिकशा के परखचे उड़ गये वहीं कार भी बुरी तरह डयमेज हो गयी टक्कर होते ही एक महिला तरन्नुम बानों पत्नी कदीर अहमद खान औरब्रिज के नीचे जा गरी बाकी लोग रिकशा में ही गंभीर रूप से घायल हो गये।
एग्रो कॉलोनी के रहने वाले कदीर अहमद खान (बड़कू)और जहीर अहमद खान (छोटकू) इन्ही दोनों भाइयों के परिवार के लोग थे।
घर नजदीक होने के कारण लोग फौरन मौके पर पहुंच गये और मकामी लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुँचाया गया
जहाँ डाक्टरों ने तरन्नुम बानों पत्नी कदीर अहमद को मृत्यु घोषित कर दिया बाकी घायलों नगमां खातून पत्नी जहीर अहमद खान सहित पांचों बेटियों सना खान अलीना खान जोया खान उजमां खान इकरा खान का इलाज चालू किया बच्ची उजमां खान की हालत को गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रिफर कर दिया गया।
एक बच्ची जिसके सर में चोट लगी थी प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।बाकी घायलों को हाथ पैर तथा हड्डियों में फेकचर के कारण अशोका हास्पिटल पटखौली खलीलाबाद में इलाज हो रहा है।ज्ञात हो कि बरेजा कार ड्राइवर आउट साइड से ब्रिज के नीचे उतर रहा था इसी कारण से इतनी बड़ी घटना हुई बरेजा कार का नम्बर गोरखपुर का है।


