
संतकबीरनगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी
समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिसोदिया ने वाहनों की अवैध वसूली उठाये सवाल।
समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह सिसोदिया ने मोटर साइकिल सवार एवं अन्य संसाधनों से चलने वाले नौजवानों और राहगीरों से किसी न किसी तरह आरोप लगा कर जबरन धन उगाही पर रोक लगाने की शासन प्रशासन से मांग की है।
श्री सिसोदिया ने कहा कि अगर इसी प्रकार नौजवानों और राहगीरों को प्रताड़ित एवं परीशान किया जाता रहा तो समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता शोसल डिस्टेन्सिग को भूल कर सड़क पर उतने को मजबूर हो जायेंगे।
आगे श्री सिसोदिया ने कहा कि इस तरह की नाजायज धन उगाही से जनता में खासकर नौजवानों में काफी रोष है।
यदि इस पर तत्काल प्रभाव से रोक नहीं लगाई गयी तो हम जिला अध्यक्ष गौहर अली खां के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ उग्र आंदोलन पर बाध्य होंगे।
- वरिष्ठ पत्रकार जी.एल. वेदांती जी का गोरखपुर में इलाज के दौरान निधन
- बस्ती जोन बना “रोल मॉडल”
- अपना दल यस की मासिक बैठक चमनगंज चौराहे पर हुई संपन्न
- कलवारी चौराहे पर स्कॉर्पियो और पिकअप में भीषण भिड़ंत, कई घायल; चार की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर
- जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पत्रकार स्थायी समिति की बैठक हुई आयोजित।