

संतकबीरनगर /कुरैश अहमद सिद्दीकी
बंजरिया रोड जल जमाव पर नगर पालिका प्रशासन सत्ता दल और मुख्य विपक्षी एवं अन्य दल मौन।
मीट मंडी से बंजरिया तक मुख्य सड़क पर जल जमावं से लोगों में काफी आक्रोश है।
वहां के वासियों का कहना है कि दो महीने से सड़क पर पानी भरा हुआ है मगर नगर पालिका प्रशासन या सत्ता पक्ष का कोई जन प्रतिनिधि या विपक्ष का कोई नेता पूछने तक नहीं आया न ही किसी ने कोई आश्वासन दिलाया कि हम लोगों को इस नर्क से कब निजात मिलेगी।
दूध विक्रेता छोटे लाल यादव उसी गंदे पानी में दूध से भरे लग भग चार पांच बड़े गैलन साईकिल पर बांध कर बड़ी मुश्किल से आ रहे थे पूछने पर पर यादव जी ने बताया कि बहुत ही तकलीफ के साथ इस घुटने तक गंदे पानी में आना जाना पड़ता है उन्होंने बताया कि हम तो कय्यो बार गिर चुके हैं और दूध का भी नुक्सान हुआ है।
वहीं रजा मस्जिद के बगल में कलीम अशरफ जो जनरल स्टोर की छोटी से दुकान कर के अपने परिवार का जीवन यापन करते हैं उन्होंने बताया कि धंधा तो पूरी तरह चौपट है ही घर के चारों तरफ भरे इस गंदे पानी के बीच रहना खान सोना भी दुर्लभ हो गया है।
लग भग तीन चार सभासदों के हलका का यह एरिया पूरी तरह गंदे पानी से भरा हुआ है सड़क में गहरे गहरे गड्ढे हो गये हैं जिससे पैदल साईकिल मोटर साइकिल से चलने वाले तो कितनी बार गिर गिर कर ज़ख्मी हो गये हैं कय्यों को तो गंभीर चोटें भी आई हैं। मगर हलका के सभासदों का भी कोई लता पता नहीं है।
हां नगर पालिका ने नाम का मीट मंडी के पास एक इंजन लगा दिया है वह भी कभी चलता है कभी बंद रहता है। लोगों का कहना है अब मुसीबतें हद से जियादा बढ गयीं हैं आना जाना रहना खाना सोना दुर्लभ हो गया है मगर कोई पुरसा हाल नहीं है।
दो महीने से नगर पालिका प्रशासन सत्ता दल के कोई भी जनप्रतिनिधि एवं विपक्षी दलों के कोई भी नेता खोज खबर लेने वाले नहीं है हां जब चुनाव आता है तो सब बहुत बड़े हितैषी और हमदर्द बन जाते हैं।
- ग्रामीण स्वास्थ्य सेवकों ने फार्मासिस्ट संघ के बंद को दिया जोरदार समर्थन, उत्तर प्रदेश में लाखों मरीज प्रभावित
- डीएम द्वारा निर्माणाधीन वृद्धाश्रम का किया गया स्थलीय निरीक्षण, दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
- 20 मई 2026 को लगायी जाएगी सचल ग्राम न्यायलय
- डीएम की अध्यक्षता में जनपद के सर्राफा व्यापारियों के साथ हुई बैठक
- उपेंद्र त्रिपाठी को पेंशनर संघ के द्वारा संयोजक बनाया गया