अपराधिक मानव वध के मामले मे वांछित 05 अभियुक्तगण गिरफ्तार

संतकबीरनगर
थाना बेलहरकला पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 141/20 धारा 147/149/336/323/504/506/304 भादवि मे वांछित अभियुक्तगण नाम पता 1-राजू उर्फ राजकुमार पुत्र स्व0 श्याम नरायन 2- लवकुश पुत्र राजू उर्फ राजकुमार 3- प्रदीप पुत्र राजू उर्फ राजकुमार 4- सावित्री पत्नी राजू उर्फ राजकुमार 5- मनोरमा पुत्री राजू उर्फ राजकुमार निवासीगण अमरडोभा थाना बेलहरकला जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार कर अभियुक्तगण की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल लाठी व खूनालूद ईंट बरामद किया गया ।
विदित हो कि अभियुक्गण द्वारा दिनॉक 11-08-2020 को वादी शंकर पुत्र रामदेव निवासी अमरडोभा के साथ पुरानी रंजिश को लेकर प्रतिवादीगण द्वारा गाली गलौज व मारपीट किया गया जिसमें वादी के भाई राजेश पुत्र रामदेव को गम्भीर चोट आयी जिसकी बाद में इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी । वादी द्वारा दिनांक 11.08.2020 को थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कराया गया जिसमें आज दिनांक 14.08.2020 को उक्त 05 अभिय़ुक्तगणों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
*गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरण*- थानाध्यक्ष बेलहरकला श्री प्रदीप कुमार सिंह, उ0नि0 श्री राजेन्द्र यादव, हे0का0 रामशकल यादव, हे0का0 राजेन्द्र यादव, का0 भूपेन्द्र सिंह, का0 गुड्डू यादव, का0 बहादुर सिंह, महिला आरक्षी संध्या ।











- फ्लैट का करें आवंटन अथवा दें 42 लाख
- सहकारिता के क्षेत्र में विश्वास और विकास का पर्याय बन चुके खलीलाबाद नगर सहकारी बैंक लिमिटेड
- पत्रकार के सम्मान से खिलवाड़ अब बर्दाश्त नहीं, ईंट से ईंट बजाकर हक वापस लेने का संकल्प
- संतकबीरनगर में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस : अध्यक्ष जगत जायसवाल ने टीम संग की अशोक स्तंभ की सफाई
- 15 अगस्त 2026 ,80वा स्वतंत्रता दिवस नगर सहकारी बैंक खलीलाबाद के मेंन ब्रांच में धूमधाम से मनाया गया