रामा यादव जिला अध्यक्ष युवजन सभा समाजवादी पार्टी संत कबीर नगर का हुआ जबरदस्त स्वागत
संतकबीरनगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी
समाजवादी पार्टी युजन सभा के जिला अध्यक्ष रामा यादव का स्वागत जिला अध्यक्ष गौहर अली खां के नेतृत्व में सरिय्या बाईपास पर सपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्बरा जोर दार तरीके से किया गया।
रामा यादव ने समाजवादी पार्टी के सभी जिले के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी के निर्देश पर युजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी जी द्बरा युजन सभा का जिला अध्यक्ष संत कबीर नगर बनाये जाने पर मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष जी एवं प्रदेश अध्यक्ष जी का दिल की गहराईयों से आभार व्यक्त करता हूँ और अपने नेताओं को आश्वासन देता हूँ कि जिले में समाजवादी पार्टी युजन सभा के तीनों विधान सभाओं में संगठन बना कर पार्टी को और मजबूत करने का काम करूंगा एवं विरोधियों का जिले से खातमां करके ही दम लुंगा।
स्वागत करने वालों में जिला अध्यक्ष सपा गौहर अली खां पूर्व जिला अध्यक्ष लोरिक यादव वरिष्ठ नेता राम दरस यादव जिला उपाधय्क्ष के डी यादव पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष यादव जिला उपाधय्क्ष प्रदीप सिसोदिया नगर अध्यक्ष परवेज अहमद यूथ बिर्गेड जिला अध्यक्ष अजीम खान डाक्टर सय्यद नौशाद अहमद युवा नेता शमशाद अहमद अखलाक अहमद अंसारी एवं पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता कार्यकर्ता उपस्थिति रहे।
- दुर्घटनाग्रस्त वाहन का मरम्मत व्यय 1.90 लाख मय ब्याज अदा करने का आदेश
- जिला कारागार में लीगल एड हेल्प डेस्क हुआ स्थापित
- समाजवादी पार्टी के तरफ से रमेश चंद्र यादव को 313 विधानसभा क्षेत्र खलीलाबाद का अध्यक्ष बनाया गया
- डीएम की अध्यक्षता में आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर प्राप्त संदर्भो/प्रकरणों के निस्तारण की समीक्षा बैठक हुयी आयोजित
- मोबाइल नंबर चालू करने के साथ 30 हजार अदा करे एयरटेल कम्पनी
