संतकबीरनगर जितेन्द्र चौधरी
600 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा 600 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त नाम पता समीर अंसारी पुत्र सैयद अली निवासी ग्राम विधियानी थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार कर थाना बखिरा पर मु0अ0सं0 429 / 20 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया ।
आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत 30 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 03 अभियुक्त गिरफ्तार
थाना मेहदावल पुलिस द्वारा 05-05 लीटर कुल (10 लीटर ) अवैध कच्ची शराब के अवैध कच्ची शराब के साथ 02 अभियुक्त क्रमशः अभियुक्तगण नाम पता 1- जमाल असरफ पुत्र बहरुद्दीन अंसारी 2-राशिद अली पुत्र अशदर अली निवासीगण मो0 नई बाजार थाना मेहदावल जनपद संतकबीरनगर पर क्रमशः मु0अ0सं0 290 / 20 व 291 / 20 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर कार्यवाही की गयी ।
थाना दुधारा पुलिस द्वारा 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 01 अभियुक्त नाम पता लहुरी निषाद पुत्र झिनकन निवासी अमहवा थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर पर मु0अ0सं0 207/20 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गई।
पीआरवी आफ द डे
पीआरवी 2547 द्वारा मारपीट में घायल व्यक्ति को पहुंचाया गया अस्पताल– पीआरवी 2547 को थाना बेलहरकला क्षेत्रान्तर्गत इवेन्ट संख्या 09644 से कालर ने दो पक्षों में मारपीट/ विवाद होने से एक व्यक्ति के घायल होने के संबन्ध में सूचना दिया । इस सूचना पर पीआरवी कर्मियो द्वारा तत्काल 05 मिनट मे मौके पर पहुंचकर मारपीट में घायल हुए व्यक्ति को एम्बुलेंस 108 वाहन से प्रा0 स्व0 केन्द्र मेंहदावल भेजवाया गया तथा घटना के संबंध मे थाना बेलहरकला को सूचित गया । पीआरवी कर्मियों की सतर्कता एवं सूझबूझ से घटना स्थल पर समय से पहुंचकर मारपीट में घायल हुए व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचाई गई, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गई ।
पीआरवी स्टाफ – मु0आ0 बालजीत यादव, आ0 रविन्द्र कुमार, हो0 चा0 देवेन्द्रनारायण शुक्ल ।
शान्ति भंग (151/107/116 सीआरपीसी) मे 19 अभियुक्त गिरफ्तार
•थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी में 05 अभियुक्त गिरफ्तार किया गया ।
•थाना बेलहरकला पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी में 08 अभियुक्त गिरफ्तार किया गया ।
•थाना मेंहदावल पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी में 02 अभियुक्त गिरफ्तार किया गया ।
•थाना धर्मसिंहवा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी में 04 अभियुक्त गिरफ्तार किया गया ।
मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 117 वाहनो से 96100 रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया
आज दिनांक 07-08-2020 को जनपद संतकबीरनगर के सभी थाना क्षेत्रो मे बैंक / वाहन / संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग के दौरान समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष / प्रभारी यातायात द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही करते हुए 117 वाहनो से 96100 रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया ।
- फॉर्च्यूनर वाहन का ऋण सुरक्षा बीमा रकम रुपए 27.50 लाख ब्याज समेत अदा करने का आदेश
- आरयल अकैडमीमें वार्षिक परिणाम दिवस एवं सम्मान समारोह गरिमामय वातावरण में सम्पन्न
- भाई-बहन के पवित्र रिश्ते पर आधारित भोजपुरी फिल्म “बहन की शादी” का खलीलाबाद में भव्य मुहूर्त
- डीएम व एसपी द्वारा राजकीय संप्रेक्षण गृह(किशोर) बस्ती का किया गया औचक निरीक्षण; व्यवस्थाओं का लिया जायजा
- न्यूज़ कवरेज करने गए पत्रकार ही हुए खतरों के शिकार…